Publish Date: Wed, 22 Jul 2020 (11:55 IST)
Updated Date: Wed, 22 Jul 2020 (11:59 IST)
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस महामारी की चपेट में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी आ रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन के घर कोरोना के दस्तक देते ही सनसनी फैल गई। इसके बाद से बाकी सितारें सावधनी बरते नजर आ रहे हैं।
इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने बंगले 'मन्नत' को प्लास्टिक कवर से ढक लिया है। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के बंगले मन्नत की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में बंगला प्लास्टिक से पूरा ढका दिखाई दे रहा है। जिसे देखते हुए कुछ लोगों का कहना है कि शाहरुख ने ये फैसला कोरोना से बचने के लिए लिया है।
यह भी कहा जा रहा है कि शाहरुख खान ने यह फैसला कोरोना के डर से नहीं बल्कि बारिश से बचने के लिए लिया है। शाहरुख खान का पूरा घर सफेद रंग की प्लास्टिक से कवर है।
बता दें कि शाहरुख का बंगला मुंबई के बांद्रा में स्थित है। बंगले में शाहरुख अपनी पत्नी गौरी और तीन बच्चों सुहाना, आर्यन और अबराम के साथ रहते हैं।