Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख खान को पसंद है पत्नी गौरी के हाथों की बनीं ये खास डिश

Advertiesment
हमें फॉलो करें शाहरुख खान को पसंद है पत्नी गौरी के हाथों की बनीं ये खास डिश
, शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (10:47 IST)
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जीरो के प्रमोशन मे बिजी हैं। हाल ही में उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। 
 
शाहरुख के फैंस उनके जीवन से जुड़ी बाते जानने के लिए हमेंशा बेकरार रहते हैं। ऐसे में उनके फैंस को उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक खास बात के बारे में बताते हैं। शाहरुख खान-पान में बहुत कम रूचि रखते हैं। शाहरुख को खाने में तंदूरी चिकन बहुत पंसद है। इसके अलावा अपनी मां के हाथ के बनी हैदराबादी मटन बिरयानी उनकी की पसंदीदा है। 
 
शाहरुख खान को होटल से ज्यादा अपनी पत्नी गौरी खान के हाथों का खाना ज्यादा पसंद है। उन्हें स्वीट्स का शौक नही हैं लेकिन शाहरुख, गौरी खान के हाथ से बनीं आईसक्रीम के दीवाने है। 
 
शाहरुख खान को अपनी पत्नी के हाथों से बनी डाइजेस्टिव बिस्किट्स वाली आईसक्रीम खाना बेहद पसंद है। शाहरुख कुछ भी खाने से ज्यादा कॉफ़ी पीना ज्यादा पसंद करते हैं।
 
शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख बउआ सिंह नाम के एक बौने आदमी का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान : फिल्म समीक्षा