Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख खान ने की 'राका' की तारीफ, निर्देशक एटली बोले- आपको और गर्व महसूस कराऊंगा

Advertiesment
Shahrukh Khan Raaka reaction
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान द्वारा अल्लू अर्जुन को दिए गए बर्थडे विश और निर्देशक एटली के साथ उनकी फिल्म 'राका' को लेकर उनका उत्साह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। हालांकि शाहरुख के गर्मजोशी से भरे इस शुभकामना पर निर्देशक एटली ने भी बेहद गर्मजोशी से जवाब दिया है।
 
गौरतलब है कि शाहरुख खान ने ‘राका’ के पोस्टर को 'intriguing and amazing' बताते हुए अपने अंदाज में 'मास मास मास!!' (Mass masss massss!!) लिखा, तो एटली ने भी जवाब देते हुए लिखा, 'बेहद प्यार सर। आपको और गर्वित महसूस कराऊंगा। (Love you sir Will make u more proud sir.)'
 
webdunia
फिलहाल सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई यह बातचीत लोगों को काफी पसंद आ रही है। यह बातचीत दर्शाती है कि यह सिर्फ काम का रिश्ता नहीं, बल्कि उनमें एक मजबूत जुड़ाव भी है।
 
गौरतलब है कि इनकी पिछली फिल्म ‘जवान’ ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए और शाहरुख खान को एक नए अंदाज़ में दिखाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
 
अब एटली, अल्लू अर्जुन के साथ ‘राका’ पर काम कर रहे हैं। ऐसे में उनका यह जवाब एक तरह से वादा लगता है कि वे फिर से कुछ बड़ा और खास लेकर आने वाले हैं। वैसे शाहरुख खान के सपोर्ट और एटली की सोच के साथ ‘राका’ को लेकर लोगों में अभी से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विद्या बालन हर भाषा में दमदार अभिनय से जीत रहीं दर्शकों का दिल