Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 9 April 2025
webdunia

शाहरुख खान को इस तरह आया 'डीडीएलजे' में अमरीश पुरी संग 'आओ आओ' वाले सीन का आइडिया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shah Rukh Khan

WD Entertainment Desk

, रविवार, 12 फ़रवरी 2023 (17:14 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इसी बीच वेलेंटाइन वीक में शाहरुख की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' भी सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज की गई है। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' आज भी लोगों के दिलों में ताजा है।

 
फिल्म के डायलॉग्स और सीन लोगों को अब भी काफी पसंद हैं। एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म में लीड रोल निभाने वाले शाहरुख खान ने फिल्म के सीन के बारे में बात की थी। शाहरुख खान ने खुलासा किया था कि डीडीएलजे के कई दृश्यों को सेट पर सुधार किया गया था। 
 
webdunia
शाहरुख खान ने Marie Claire को दिए इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म में कई इंप्रोव मोमेंट्स थे, निश्चित रूप से इससे स्क्रिप्ट और बेहतर बनी। अमरीश पुरी के साथ एक सीन था, जहां वो कबूतरों को दाना खिला रहे थे। और हमारे पास वास्तव में ये मज़ेदार सीन था जहां हम दोनों अजीब तरह से कबूतरों के लिए 'आओ, आओ' बोल रहे हैं।
 
उन्होंने कहा था, ये कबूतरों को बुलाने के लिए है, जिसे मैंने दिल्ली में सुना था, इसलिए मैंने इसे जोड़ा। यहां तक कि काजोल के चेहरे पर पानी छिड़कने वाला फूल भी, हमने उसे नहीं बताया था कि क्या होगा।
 
शाहरुख ने कहा था, सेट पर सभी फ्रेंड्स की तरह थे, सभी खूब मजे करते हैं। आदित्य का क्लियर विजन था कि फिल्म को कहां लेकर जाना है और वो क्या कहना चाहते थे, उन्हें क्या चाहिए। ईमानदारी से कहूं तो इसलिए फिल्म में आवाजें हमारी हैं, लेकिन शब्द और भावनाएं सभी उनकी हैं।
 
शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' साल 1995 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख राज और काजोल सिमरन के किरदार में नजर आई थीं। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म पिछले 27 साल से मुंबई के मराठा मंदिर में चल रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका चाहर चौधरी ने कभी किया था ऐरोटिक सीरीज में काम, क्या बनेंगी 'बिग बॉस 16' की विनर?