Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की और बढ़ी मुश्किलें, ईरानी लड़की ने दर्ज कराया रेप केस

हमें फॉलो करें राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की और बढ़ी मुश्किलें, ईरानी लड़की ने दर्ज कराया रेप केस

WD Entertainment Desk

, रविवार, 12 फ़रवरी 2023 (12:30 IST)
ड्रामा क्वीन राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। राखी ने आदिल पर मारपीट और धोखा देने का आरोप लगाया है। आदिल इन दिनों जेल में हैं। इसी बीच एक ईरानी लड़की ने आदिल के खिलाफ मैसूर में शादी का वादा करके रेप करने का आरोप लगाया है। 

 
पुलिस ने आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 417, 402 और 506  के तहत केस दर्ज किया है। उनपर आरोप है कि आदिल ने महिला से शादी का वादा करके उसका रेप किया।
 
webdunia
खबरों के अनुसार ईरान की लड़की मैसूर में डॉक्टर ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई के लिए भारत आई थीं। वो आदिल से उनके फूड आउटलेट में मिली थीं। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई। 
 
लड़की ने शिकायत में कहा कि आदिल ने शादी का सांझा देकर मैसूर के एक अपार्टमेंट में उसके साथ रेप किया। जब उसने आदिल से शादी करने के लिए कहा, तो आदिल ने उसका प्रपोजल ये कहते हुए ठुकरा दिया कि वह इसी तरह की कई लड़कियों के साथ रिश्ते में हैं। इसके बाद आदिल ने लड़की का प्राइवेट वीडियो उसे भेजते हुए किसी से शिकायत नहीं करने के लिए ब्लैकमेल भी किया।
 
आदिल के खिलाफ करीब एक हफ्ते में ये दूसरी एफआईआर है। हाल ही में राखी सावतं ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए आदिल के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। आदिल फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

असल जिंदगी में भी प्राण से डरते थे लोग, हीरो से ज्यादा मिलती थी फीस