Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुजैन खान के बाद बहन फराह खान का भी हुआ तलाक, शादी के 24 साल बाद पति डीजे अकील से हुईं अलग

हमें फॉलो करें सुजैन खान के बाद बहन फराह खान का भी हुआ तलाक, शादी के 24 साल बाद पति डीजे अकील से हुईं अलग

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 11 फ़रवरी 2023 (12:26 IST)
सुजैन खान के बाद अब उनकी बहन फराह खान अली ने भी अपने पति से तलाक ले लिया है। साल 2021 में फराह ने अपने पति डीजे अकील से अलग होने का ऐलान किया था। अब शादी के करीब 24 साल बाद दोनों का ऑफिशियल तलाक हो गया है।

 
फराह खान ने अपने एक्स हसबैंड अकील अली संग कुछ तस्वीरें शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। तस्वीरों में दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इसके साथ फराह ने लिखा, हम दोनों का कानूनी रूप से तलाक हो गया है और हम दोनों इस बात से बेहद खुश हैं। 
 
उन्होंने लिखा, हम एक-दूसरे को आने वाले सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। हम दोनों अपने बच्चों अजान और फिजा के माता-पिता बने रहेंगे और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। मैं इस सफर के लिए शुक्रिया कहना चाहूंगी जो हमने साथ में बिताया है। 
 
बता दें कि फराह खान और डीजे अकील अली ने साल 1991 में शादी की थी। शादी के 24 साल बाद दोनों ने अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला किया है। फराह दिग्गज एक्टर संजय खान की बेटी हैं। वो जायद खान और सुजैन खान की बहन हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिग बॉस 16 : फिनाले से पहले शिव ठाकरे को मिला बड़ा ऑफर, 'खतरों के खिलाड़ी 13' में आएंगे नजर!