Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शमिता शेट्टी को सैलून जाना पड़ा भारी, राज कुन्द्रा के कारण हुईं ट्रोल

राज कुन्द्रा के कारनामों की सजा परिवार भुगत रहा है। शमिता शेट्टी सैलून क्या गईं, लोगों ने ट्रोल कर दिया।

Advertiesment
हमें फॉलो करें शमिता शेट्टी को सैलून जाना पड़ा भारी, राज कुन्द्रा के कारण हुईं ट्रोल
, मंगलवार, 3 अगस्त 2021 (13:15 IST)
राज कुन्द्रा पर अश्लील फिल्म बनाने का आरोप है और इस समय वे अंदर हैं। उनके वकील और पत्नी शिल्पा शेट्टी तमाम कोशिश कर रहे हैं कि राज को बाहर निकाला जाए, लेकिन अब तक कामयाबी नहीं मिली है। 
 
इसी बीच राज के कारण शिल्पा और शमिता को भी काफी कुछ सुनना पड़ रहा है। शिल्पा ने तो भड़क कर कई मीडिया हाउस को नोटिस थमा दिए हैं। 

webdunia

 
शमिता शेट्टी भी अपने जीजू के समर्थन में उतरी थीं। सोशल मीडिया पर बिना किसी का नाम लिए बड़ी-बड़ी बातें लिख दी थीं जो इशारा कर ही थी कि वे राज को सपोर्ट कर रही हैं। 
 
 
 
हाल ही में शमिता सैलून गईं। इसका वीडियो जब लोगों ने देखा तो भड़क गए। कमेंट्स आने लगे- स्टाइल में रहने का, परिवार से ज्यादा जरूरी है सैलून, इसी बहाने मिल रही है पब्लिसिटी। 
 
अब भला शमिता को ट्रोल करने से क्या फायदा? उनका तो इस केस में दूर-दूर तक नाम नहीं है, लेकिन लोग कहां बाज आते हैं। उन्हें तो बस मौका मिलना चाहिए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कार्तिक की हीरोइन बनेंगी कियारा आडवाणी