Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, पहले भी हो चुका है हमला

हमें फॉलो करें शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, पहले भी हो चुका है हमला

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 8 अक्टूबर 2022 (11:14 IST)
बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह को जान से मारने की ध‍मकी मिली है। शहनाज के पिता को शुक्रवार देर रात अज्ञात मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी आई है। 

 
खबरों के अनुसार फोन करने वाले आरोपी ने उन्हें धमकाते हुए दिवाली से पहले हत्या करने की बात कही है। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। इससे पहले भी संतोख सिंह पर जंडियाला गुरु क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया था।
 
संतोख सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वे किसी काम से तरनतारन की ओर जा रहे थे। इस बीच उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि वह उन्हें दिवाली से पहले जान से मार देगा। कॉल करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि वह उन्हें गोली से नहीं बल्कि टुकड़े-टुकड़े करके मारेगा।
 
बता दें कि साल 2021 में जब संतोख सिंह ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी इसके बाद 25 दिसंबर को उनपर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाकर जान से मारने की धमकी दी थी। हमलावरों ने नजदीक से संतोख सिंह पर गोलियां चलाई थीं।
Edited by : Ankit Piplodiya

4
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब गौरी खान को हनीमून का बोलकर पेरिस की जगह दार्जीलिंग ले गए थे शाहरुख खान