Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शेखर सुमन की मां का निधन, इमोशनल पोस्ट लिख एक्टर बोले- अनाथ और तबाह लग रहा है

हमें फॉलो करें शेखर सुमन की मां का निधन, इमोशनल पोस्ट लिख एक्टर बोले- अनाथ और तबाह लग रहा है
, शुक्रवार, 18 जून 2021 (15:53 IST)
बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रहा है। बीते महीने जहां शेखर सुमन की सास का निधन हो गया था, वहीं अब एक्टर के सिर से उनकी मां का साया भी उठ गया है। शेखर सुमन की मां का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 
 
अपनी मां के निधन पर शेखर सुमन ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, मेरी प्यारी मां जिसे मैं इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करता था उनके स्वर्गीय होने से अनाथ और तबाह लग रहा है। हम सभी के लिए हर समय वहां होने के लिए धन्यवाद। मैं अपनी आखिरी सांस तक आपको याद करूंगा। आप सभी को प्रार्थना और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।
 
webdunia
शेखर सुमन की मां किडनी प्रत्यारोपण की मरीज थी, वो पिछले कुछ दिनों से गंभीर थीं। अध्ययन सुमन ने भी अपनी दादी के निधन पर इमोशनल पोस्ट लिखा है। 
 
अध्ययन ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, हमारी प्यारी मां अब शांति में हैं। वह अब तक भी सबसे मजबूत थीं। वो अपनी अंतिम सांस तक लड़ी। केवल प्रार्थना और शांति। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस वजह से सतीश कौशिक ने नीना गुप्ता को किया था शादी के लिए प्रपोज