Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शर्लिन चोपड़ा हिस्सा रही थीं शाहरुख खान की टीम केकेआर की पार्टी की, वहां का माहौल देख रह गई थीं दंग

हमें फॉलो करें शर्लिन चोपड़ा हिस्सा रही थीं शाहरुख खान की टीम केकेआर की पार्टी की, वहां का माहौल देख रह गई थीं दंग
, मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021 (13:14 IST)
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड और ड्रग्स कनेक्शन पर लगातार बातें हो रही हैं। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने इस मामले को गरमा दिया है। वे एनसीबी की कस्टडी में है और उनसे पूछताछ जारी है।
 
शाहरुख खान की एक पार्टी पर फिल्म एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने उंगली उठाई थी। जैसा की सभी जानते हैं कि शाहरुख की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल की अहम टीम है। 
webdunia

दिसंबर 2020 में शर्लिन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे एक बार आईपीएल में केकेआर की एक पार्टी में मौजूद थीं। जीत के बाद जोरदार पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें केकेआर के खिलाड़ी, उनकी गर्लफ्रेंड्स, शाहरुख खान और उनके नजदीकी दोस्त सब मौजूद थे। 
webdunia

शर्लिन के अनुसार उन्होंने देखा कि धूम्रपान किया जा रहा है। शराब पी जा रही है। साथ ही कुछ अन्य पदार्थों का भी सेवन किया जा रहा है। शर्लिन इसके बाद वॉशरूम पहुंची तो वहां का नजारा देख दंग रह गई। वहां पर कई फिल्म स्टार्स की पत्नियां व्हाइट पाउडर जिसे हम कोकीन कहते हैं उसे ले रही थीं। 
webdunia
Photo : Instagram

शर्लिन यह देख घबरा गईं और तुरंत वहां से निकल गईं। वे वहां का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं। शर्लिन ने पार्टी से निकलने का सोचा और वे शाहरुख से मिल कर पार्टी से बाहर चली गईं। 
webdunia


शर्लिन का कहना है कि उन्हें यह पार्टी देख समझ आया कि फिल्म सितारों की पार्टियां किस तरह होती हैं। इसमें नशीले पदार्थ होते हैं और जोश बढ़ाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है। 
webdunia

जब शर्लिन ने यह बात कही थी तब इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया गया था क्योंकि शर्लिन को विवादास्पद शख्सियत माना जाता है। हाल ही में शर्लिन ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुन्द्रा पर भी आरोप लगाए थे। गौरतलब है कि राज कुन्द्रा को अश्लील कंटेंट बनाने और अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल राज जेल से बाहर हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आर्यन खान ने कहा कि पापा से मिलने के लिए मुझे उनके मैनेजर से अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है