Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऐसी घटना हुई कि शिल्पा शिंदे ने अब तक शादी नहीं की

हमें फॉलो करें ऐसी घटना हुई कि शिल्पा शिंदे ने अब तक शादी नहीं की
इस वर्ष 28 अगस्त को शिल्पा शिंदे 41 वर्ष की हो जाएंगी। वे छोटे परदे की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। अच्छा कमाती हैं। इसके बावजूद उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की? यह सवाल रह-रह कर उनके प्रशंसकों को सताता रहता है। 
 
जिन्होंने बिग बॉस का पिछला सीजन देखा है वे जानते हैं कि शिल्पा शादी को लेकर कुछ घबरा सी जाती हैं। इस शो में भी उन्होंने थोड़ी चर्चा की थी। उन्होंने अपने हाउस मेट्स को भी इस बारे में थोड़ी सी जानकारी दी थी। 
 
अंगूरी भाभी के रूप में सबको हंसाने वाली शिल्पा अंदर से थोड़ी उदास है। उनका एक ऐसा ब्रेक अप हो गया कि वे कमिटमेंट को लेकर शायद डरने लगी हैं। 
webdunia

बात 2007 की है जब रोमित राज से उनकी नजदीकियां चर्चा में थीं। दोनों एक-दूसरे को पसंद भी करते थे। एक दिन रोमित ने शिल्पा को प्रपोज़ किया और वे मान गईं। 2008 में दोनों की शादी तय हो गई। 
 
शिल्पा का वेडिंग आउटफिट तैयार हो गया। गहने खरीद लिए गए। शादी के कार्ड्स छप गए। अचानक शादी के एक महीने पहले उन्होंने शादी तोड़ दी। आखिर ऐसा क्या हुआ, जो शिल्पा को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। 
webdunia

शिल्पा के अनुसार उन्हें समझ में आया कि रोमित और उनके विचार बिलकुल नहीं मिलते। दोनों के परिवार की सोच में भी काफी अंतर था। रोमित के लिए शिल्पा ने अपना करियर छोड़ने का फैसला भी कर लिया था। रोमित के परिवार के अनुसार वे रहने लगी थीं, इसके बावजूद शिल्पा से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं थीं। 
 
शिल्पा को लगा कि रोमित और उनकी शादी नहीं चलेगी। शादी के बाद तलाक लेने से तो अच्छा है कि पहले ही यह कदम उठा लो। सूत्रों के अनुसार शिल्पा के परिवार को लेकर भी रोमित ने कुछ टिप्पणियां की थीं जो उन्हें पसंद नहीं आई थी लिहाजा शिल्पा ने शादी न करने का फैसला लिया। 
webdunia

इस घटना का शिल्पा के मन पर गहरा असर हुआ। वे उदास रहने लगीं। शादी पर उनका विश्वास अभी भी कायम है। वे शादी भी करना चाहती हैं, लेकिन अच्छे से लड़के की तलाश है जो अब तक खत्म नहीं हुई। इसी बीच उम्र 40 के पार निकल गई। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चारमीनार पर ठेले से चूड़ियां खरीदती देखी गईं सारा अली खान और अमृता सिंह