Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

श्रद्धा कपूर की मां ने शुरू की शादी की तैयारियां, रोहन श्रेष्ठ संग जल्द लेंगी सात फेरे!

हमें फॉलो करें श्रद्धा कपूर की मां ने शुरू की शादी की तैयारियां, रोहन श्रेष्ठ संग जल्द लेंगी सात फेरे!
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी पर्सनल लाइफ पर कुछ भी बोलने से अक्सर बचती हैं। हाल ही में खबरें आई थी कि वह फेमस फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ रिलेशनशिप में है, और दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। हालांकि श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी कुछ नहीं कहा, जबकि उनके पापा शक्ति कपूर ने रिपोर्ट को खारिज किया था।


अब ताजा रिपोर्ट की माने तो श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा अब कहा जा रहा है कि दोनों अगले साल यानी 2020 में शादी कर सकते हैं। दोनों ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 
 
webdunia
खबरों के अनुसार श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर शादी के लिए बहुत तेजी से तैयारियों में जुटी हैं। हाल ही में श्रद्धा और रोहन साथ में छुट्टी बिताने तुर्की गए थे। श्रद्धा अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं।

हालांकि, श्रद्धा और रोहन ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी नहीं कहा है। श्रद्धा ने रिपोर्ट्स को नकारते हुए कहा था, 'ऐसा कुछ भी नहीं है यह सब बस अफवाह है। इससे पहले, शक्ति कपूर ने मीडिया को बताया था कि, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। श्रद्धा के पास 4-5 साल तक किसी से भी शादी करने की कोई योजना नहीं है। वह इस समय अपने करियर पर बहुत ज्यादा फोकस हैं।
 
श्रद्धा कपूर की कई फिल्में जल्द रिलीज होने जा रही हैं। 15 अगस्त को श्रद्धा कपूर की प्रभास संग फिल्म 'साहो' रिलीज हो रही है वहीं अगले साल 'स्ट्रीट डांसर 3 डी', 'बागी 3' मुख्य रूप से शामिल हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

SUPER HIT JOKE : आज क्या तारीख है? जब पत्नी ने पति से पूछा ये सवाल