Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' में यह किरदार निभा सकती हैं श्रद्धा कपूर

हमें फॉलो करें टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' में यह किरदार निभा सकती हैं श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने फिल्मी करियर में कई तरह के किरदार निभा चुकी हैं। अब श्रद्धा कपूर बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया' में आलिया भट्ट और 'नीरजा' में सोनम कपूर के बाद एयर होस्‍टेस का रोल निभाने को तैयार हैं। उनका यह रोल 'बागी 3' में हो सकता है।


खबरों के अनुसार इस रोल के लिए श्रद्धा कुछ वर्कशॉप्स भी अटेंड करेंगी ताकि वह ठीक ढंग से तैयारी कर सकें। फिल्म की टीम उनके लुक पर काम कर रही हैं। वे चाहते हैं कि श्रद्धा एयर होस्टेस के किरदार में बेहद सुंदर दिखें। 
 
webdunia
रिपोर्ट के अनुसार, अहमद और फरहाद श्रद्धा के लिए एक रोचक किरदार बनाना चाहते थे। एक्ट्रेस सितंबर के महीने में मुंबई में शूटिंग शुरू करेंगी। इसके बाद टीम पहले आगरा जाएगी और फिर विदेश के लिए रवाना होगी। इंटरनेशनल शेड्यूल की शुरुआत जॉर्जिया से होगी।

फिल्म 'बागी 3' में श्रद्धा कपूर के साथ टाइगर श्रॉफ भी अहम रोल में है। 'बागी' में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया था। इसके बाद 'बागी-2' में श्रद्धा की जगह दिशा पाटनी को कास्ट किया गया था। अब फैंस तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
श्रद्धा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करे तो वह जल्द ही प्रभास के साथ फिल्म 'साहो' में नजर आएंगी। फिल्म 30 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इसके आलवा वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'छिछोरे' में भी अहम भूमिका निभाती हुई दिखेंगी। साथ ही उनको वरुण धवन के साथ 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में भी देखा जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोडीज फेम रघुराम बनने वाले हैं पिता, प्रग्नेंट पत्नी नताली डि लुसियो संग तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी