Publish Date: Sun, 21 May 2017 (20:46 IST)
Updated Date: Sun, 21 May 2017 (20:50 IST)
बॉलीवुड के जाने माने चरित्र अभिनेता शक्ति कपूर अपनी बेटी श्रद्धा कपूर की फिल्म को हिट बनाने के लिए 'टोटका' करते हैं।श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' प्रदर्शित हो गई है। फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर भी मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म चेतन भगत की उपन्यास हॉफ गर्लफ्रेंड पर आधारित है।
फिल्म को सफल करवाने के लिए श्रद्धा के ता शक्ति एक खास टोटका करते हैं, जिससे श्रद्धा की फिल्म सुपरहिट होती है। उनका मानना है कि जब भी वह ऐसा जिस किसी भी फिल्म के साथ करते हैं वो फिल्म हिट हो जाती है। 'टोटका' यह है कि, जब श्रद्धा की कोई फिल्म रिलीज होती है तो वो फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखते हैं वो भी देश की राजधानी दिल्ली में। जिसके चलते उन्होंने दिल्ली में शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' देखी।
श्रद्धा कपूर ने कहा, 'पापा अभी दिल्ली में है और उन्होंने फिल्म का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखा है क्योंकि उनका एक वहम है कि जो भी फिल्म वो दिल्ली में देखते हैं वह फिल्म लोगों को पसंद आती है। यह महज एक वहम है पर उन्होंने फिल्म देखी है और उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई है। मुझे बहुत अच्छा लगता है जब मेरा काम मेरे परिवार को पसंद आता है। पापा फिल्म देखकर बहुत खुश हुए।
webdunia
Publish Date: Sun, 21 May 2017 (20:46 IST)
Updated Date: Sun, 21 May 2017 (20:50 IST)