Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

श्रद्धा कपूर ने खूबसूरत पोस्ट के साथ इंस्टाग्राम पर किया प्रभास का स्वागत

हमें फॉलो करें श्रद्धा कपूर ने खूबसूरत पोस्ट के साथ इंस्टाग्राम पर किया प्रभास का स्वागत
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी हसीन मुस्कान और एनर्जी के लिए के लिए जानी जाती हैं। श्रद्धा कपूर निश्चित रूप से अपने सह-कलाकारों की आवभगत करना भी वह बखूबी जानती है। अभिनेत्री ने फिल्म साहो के अपने सह कलाकार प्रभास का गर्मजोशी से स्वागत किया है। 
 
webdunia
कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम की दुनिया मे कदम रखने वाले साउथ सुपरस्टार प्रभास का श्रद्धा कपूर ने एक खूबसूरत पोस्ट के साथ स्वागत किया है। श्रद्धा ने प्रभास को शुभकामनाएं देते हुए उनकी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'इंस्टाग्राम पर आपका स्वागत। सबसे अच्छे इंसानों में से एक, जिनसे मैं मिली हूं।'

श्रद्धा और प्रभास की फिल्म साहो अपनी शानदार स्क्रीनप्ले और लार्जर देन लाइफ होने के कारण अभी से सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में इस मेगा फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। अपने फैंस के साथ जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बातें शेयर करने वाली श्रद्धा कपूर ने हाल ही में प्रभास के साथ साहो के लिए कर्जत शेड्यूल शुरू करने की खबर शेयर की थी। 
 
webdunia
श्रद्धा कपूर इन दिनों एक सेट से दूसरे सेट और विभिन्न किरदार में ढलते हुए काफी व्यस्त शेड्यूल से गुजर रही है। श्रद्धा इस साल बहुत से किरदारों में नजर आएंगी और 4 फिल्मो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगी।
 
फिल्म साहो में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए श्रद्धा एक्शन पैक अवतार में दिखाई देंगी, जबकि छिछोरे में वे एक कॉलेज छात्र और एक मध्यम वर्ग महिला की दोहरी भूमिका में नजर आएंगी। वही स्ट्रीट डांसर में श्रद्धा डांसिंग अवतार में मनोरंजन करते हुए नजर आएंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुपर 30 की शूटिंग के दौरान रितिक रोशन हुए लिट्टी चोखा के दीवाने