Publish Date: Wed, 04 Jan 2023 (16:04 IST)
Updated Date: Wed, 04 Jan 2023 (16:09 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते काफी समय से दोनों की शादी की कई तारीख सामने आ चुकी है। ताजा खबरों के अनुसार यह कपल फरवरी 2023 में सात फेरे लेने जा रहा है।
वहीं अब कियारा और सिद्धार्थ की शादी का पूरा प्लान भी लीक हो गया है। दोनों का प्री वेडिंग फंक्शन और गेस्ट लिस्ट की जानकारी सामने आ चुकी है। इतना ही नहीं यह भी खबरें आ रही है कि कियारा और सिद्धार्थ अपनी संगीत सेरेमनी में 'रातां लंबियां' पर डांस करने वाले हैं।
खबरों के अनुसार कियारा और सिद्धार्थ के प्री-वेडिंग फंक्शन हल्दी, संगीत और मेहंदी सेरेमनी 4 और 5 फरवरी को होंगे। यह कपल 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएगा। कपल ने अपनी शादी के लिए 'जैसलमेर पैलेस होटल' बुक किया है।
सिद्धार्थ और कियारा की शादी पर गेस्ट लिस्ट में जिन सिलेब्रिटीज के शामिल होने की बात कही जा रही है उनमें करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, अश्विनी यार्डी के अलावा कई अन्य हस्तियां होंगी। शादी के बाद यह कपल मुंबई में अपने बाकी इंडस्ट्री फ्रेंड्स के लिए एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट करेंगे।
हालांकि अभी तक सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी साधी हुई है। बीते दिनों दोनों के मशहूर फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा के घर भी स्पॉट किया गया था। हाल ही में कियारा और सिद्धार्थ न्यू ईयर सेलिब्रेशन करने दुबई गए थे।
कियारा और सिद्धार्थ की पहली मुलाकात साल 2018 में फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' की रैप अप पार्टी में हुई थी। दोनों फिल्म 'शेरशाह' में साथ नजर आए थे। फिल्म में कियारा और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें