Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन, एक्टर ने लिखा भावुक पोस्ट

Advertiesment
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के पिता की मौत
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के जीवन में गहरा शोक छा गया है। उनके पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है। सिद्धार्थ के पिता का निधन 13 फरवरी को हो गया था, पर इसकी जानकारी अब सामने आई है। इस दुखद खबर की पुष्टि खुद सिद्धार्थ ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की। 
 
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पिता के साथ बचपन से लेकर हाल के वर्षों तक की कई तस्वीरें साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने बताया कि स्ट्रोक के कारण उनके पिता व्हीलचेयर पर थे। 
सिद्धार्थ ने अपने पिता को याद करते हुए लिखा, उन्होंने ऐसी वैल्यूज के साथ जिंदगी बिताई, जो कभी नहीं झुकीं। उनमें अनुशासन था, पर कठोरता नहीं। ताकत थी पर अहंकार नहीं। जिंदगी की तमाम मुश्किलों में भी पॉजिटिव रहे। मर्चेंट नेवी कैप्टन के तौर पर समुद्र की कमान संभालने से लेकर शांत साहस के साथ बीमारी का सामना करने तक, उन्होंने कभी समझौता नहीं किया, कभी अपनी गरिमा नहीं खोई। यहां तक कि जब स्ट्रोक के कारण उन्हें व्हीलचेयर पर बैठना पड़ा, तब भी उनका हौसला बुलंद रहा। 
 
उन्होंने आगे लिखा, पापा, आपकी ईमानदारी मेरी विरासत है। आपकी शक्ति हर दिन मेरा मार्गदर्शन करती है। आपकी पॉजिटिविटी आज भी इस परिवार को एक साथ जोड़े रखती है। आप शांतिपूर्वक अपनी नींद में हमें छोड़कर चले गए, लेकिन आपके जाने से जो खालीपन आया है वह असीम है। मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं। और मैं आपका नाम, आपके मूल्य और आपकी रोशनी हमेशा आगे ले जाऊंगा। लव यू पापा।
 
बता दें कि दिल्ली से मुंबई तक का सफर तय करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मॉडलिंग और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करने के बाद अभिनय में कदम रखा। उनकी पहचान रोमांटिक, एक्शन और ड्रामा—तीनों जॉनर में मजबूत रही है। हाल ही में वे फिल्म 'परम सुंदरी' में नजर आए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलीम खान का हाल जानने के लिए अस्पताल के बाहर सेलेब्स का तांता, आधी रात को पहुंचे संजय दत्त और जावेद अख्तर