shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अंतिम सफर पर निकले सिद्धार्थ शुक्ला, फूलों से सजी एंबुलेस में अस्पताल से रवाना हुआ पार्थिव शरीर

Advertiesment
sidharth shukla
बिग बॉस 13 विनर और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ के अचानक निधन से हर कोई सदमे में हैं। एक्टर का अंतिम संस्कार ओशिवारा के श्मशान घाट पर किया जाएगा। 

 
बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी समाज के रीति-रिवाज और विधि के अनुसार किया जाएगा। सिद्धार्थ शुक्ला ब्रह्मकुमारी समाज से जुड़े हुए थे।
 
सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर फूलों से सजी एंबुलेंस में अस्पताल से रवाना हो चुका है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला के पार्थिव शरीर को अस्पताल से सीधे श्मशान घाट ले जाया जाएगा। श्मशान में ही सिद्धार्थ की अंतिम क्रिया होगी। 
 
बीते दिन करीब 4 घंटे तक सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम चला था, जिसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। बताया जा रहा है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी पुलिस को सौप दी गई है। सिद्धार्थ शुक्ला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी ओशिवारा पुलिस के जांच अधिकारी को सौंपी गई है। 
 
सिद्धार्थ शुक्ला की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने राय नहीं दी है। हिस्टोपैथोलॉजी स्टडी और केमिकल एनालिसिस से एक्टर की मौत की वजहों का पता चलेगा। विसरा को सुरक्षित रखा जाएगा बताया गया है कि सिद्धार्थ के शरीर पर बाहरी या भीतरी चोट के निशान नहीं हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब शाहरुख खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को बताया था 'शरीफ' वायरल हो रहा वीडियो