Publish Date: Sat, 28 Dec 2019 (13:43 IST)
Updated Date: Sat, 28 Dec 2019 (13:45 IST)
रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा फिल्म 'सिम्बा' को रिलीज हुए एक साल हो गया है। इस फिल्म के एक साल पूरे होने पर रोहित शेट्टी ने अपने कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर 'सूर्यवंशी' 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी। साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में सबसे पहले रणवीर सिंह और अजय देवगन की झलक दिखाई दे रही है। जो कि रोहित शेट्टी की सुपरहिट फिल्म सिम्बा से ली गई है।
इसके बाद सिंघम की एक झलक को वीडियो में दिखाया गया है। फिर इस वीडियो में आखिरी में सूर्यवंशी के क्लाइमेक्स की झलक दिखाई गई है। जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और अजय देवगन गोलियां चलाते हुए नजर आ रहे हैं।
अक्षय कुमार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी के साथ सिम्बा के एक साल पूरा होने को सेलिब्रेट कर रहा है। तैयार हो जाओ आ रही है पुलिस, 27 मार्च 2020।'
बता दें कि अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी सूर्यवंशी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय एटीएस अफसर वीर सूर्यवंशी के किरदार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अक्षय और रवीना टंडन का सुपरहिट गाना 'टिप टिप बरसा पानी' भी रीक्रिएट किया जाएगा।
webdunia
Publish Date: Sat, 28 Dec 2019 (13:43 IST)
Updated Date: Sat, 28 Dec 2019 (13:45 IST)