Publish Date: Fri, 17 Jun 2022 (13:01 IST)
Updated Date: Fri, 17 Jun 2022 (13:02 IST)
मशहूर सिंगर बी प्राक पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बी प्राक दूसरी बार पिता बनने को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन जन्म को कुछ घंटो बाद ही उनके बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस दुखद खबर को सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है।
बी प्राक ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, बहुत दुख के साथ हम लोग यह बता रहे हैं कि जन्में बच्चे का इस दुनिया में आने के एकदम बाद ही निधन हो गया। बतौर पेरेंट्स हम इस समय सबसे बड़ी मुश्किल घड़ी से गुजर रहे हैं।
उन्होंने लिखा, हम सभी डॉक्टर्स और स्टाफ मेंबर्स का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने अपनी पूरी जान लगा दी। हमें सपोर्ट किया। हम सभी इस समय अपने होश में नहीं हैं। बहुत टूटे हुए हैं। हम आप सभी से गुजारिश करते हैं कि हमें हमारी प्राइवेसी बनाए रखने दें। आपके मीरा और बी प्राक।
बता दें कि बी प्राक साल 2019 में मीरा संग शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत साल 2020 में किया था। उनके बेटे का नाम अदब है।