Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मशहूर सिंगर कोको ली का निधन, डिप्रेशन की वजह से की थी आत्महत्या की कोशिश

Advertiesment
हमें फॉलो करें मशहूर सिंगर कोको ली का निधन, डिप्रेशन की वजह से की थी आत्महत्या की कोशिश

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 6 जुलाई 2023 (14:49 IST)
Photo credit : Instagram
Coco Lee passes away: हांगकांग की मशहूर सिंगर और सॉन्ग राइटर कोको ली का निधन हो गया है। कोको ली ने महज 48 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि कोको ली ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिसके बाद वह कोमा में चली गईं। इसके बाद उनका निधन हो गया।
 
कोको ली की मौत की जानकारी उनकी बहनों कैरोल और नेंसी ली ने सोशल मीडिया के जरिए दी। कोको की बहनों ने निधन की जानकारी देते हुए कहा, कोको ने डिप्रेशन से लड़ने के लिए प्रोफेशनल मदद ली और बाहर आने की खूब कोशिश की। लेकिन उनके अंदर के राक्षस ने उनको खा लिया। दो जुलाई को कोको ली ने घर पर सुसाइड की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
उन्होंने आगे कहा, हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने कोको ली को बचाने की लाख कोशिश की। वह कोमा में चली गई थीं और 5 जुलाई को उन्होंने आखिरी सांस ली।
 
कोको ली का जन्म हांगकांग में हुआ था। हालांकि वह बचपन में ही अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं। कोको ली 30 साल से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही थीं। उन्होंने मंदारिन और अंग्रेजी में अपने सॉन्ग एल्बम जारी किए थे। इसके अलावा सिंगर ने डिज्नी की हिट फिल्म मिलान के लिए भी आवाज दी थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनू सूद का स्थानीय विक्रेताओं और छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाने का प्रयास