Publish Date: Sun, 16 Jan 2022 (12:49 IST)
Updated Date: Sun, 16 Jan 2022 (12:50 IST)
स्वर कोकिला लता मंगेशकर पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। लताजी इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। अस्पताल से हर दिन लता मंगेशकर की हेल्थ अपडेट भी सामने आ रही हैं।
लता मंगेशकर निमोनिया की समस्या से भी जूझ रही हैं। उम्र के लिहाज से ऐहतियात के तौर पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है। ताजा जानकारी के अनुसार वह अभी कुछ समय और अस्पताल में भर्ती रहेंगी।
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि अभी सिंगर को देखभाल की जरूरत है, इसलिए वह कुछ और दिनों तक आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी। उनकी हालत पहले जैसी ही है। अभी किसी को भी उनसे मिलनी की अनुमति नहीं दी जा रही है।
बता दें कि लता मंगेशकर की उम्र 92 साल हैं। ऐसे में डॉक्टर्स उनकी हेल्थ को लेकर काफी ज्यादा अलर्ट है। लता मंगेशकर को आईसीयू में डॉक्टर की निगरानी में एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है।