Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'सिंघम' में नजर आ चुके मराठी एक्टर रवींद्र बेर्डे का निधन

हमें फॉलो करें 'सिंघम' में नजर आ चुके मराठी एक्टर रवींद्र बेर्डे का निधन

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 13 दिसंबर 2023 (17:03 IST)
Photo Credit : Twitter
Ravindra Berde passes away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 'सिंघम' और 'नायक' जैसी फिल्‍मों में काम कर चुके पॉपुलर मराठी एक्‍टर रवींद्र बेर्डे का निधन हो गया है। वह 78 साल के थे। बीते कई दिनों से रवींद्र बेर्डे का मुंबई के टाटा हॉस्पिटल में थ्रोट कैंसर का इलाज चल रहा था। 
 
खबरों के अनुसार विजय बेर्डे की हालत में सुधार होने पर उन्हें दो दिनों पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। लेकिन बुधवार सुबह उन्हें घर में अचानक हार्ट अटैक आ गया। 
 
रवींद्र बेर्डे ने 1965 में थिएयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता थे। रवींद्र 'नायक: द रियल हीरो' में अनिल कपूर के साथ नजर आए थे। उन्होंने रोहित शेट्टी की 'सिंघम' में भी प्रमुख भूमिका निभाई थी। 
 
रवींद्र बेर्डे ने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। वह बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे के बड़े भाई थे।
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss 17 : विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मा के बीच छिड़ी जंग, एक्ट्रेस बोलीं- मास्टरब्लिंड हैं...