Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सिनेमाघरों में फिर तुम्बाड की डरावनी दुनिया का अनुभव करेंगे दर्शक, इस दिन रिलीज हो रही फिल्म

हमें फॉलो करें सिनेमाघरों में फिर तुम्बाड की डरावनी दुनिया का अनुभव करेंगे दर्शक, इस दिन रिलीज हो रही फिल्म

WD Entertainment Desk

, रविवार, 1 सितम्बर 2024 (12:52 IST)
Film Tumbbad re-release : अभिनेता सोहम शाह स्टारर साल 2018 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म 'तुम्बाड' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। वहीं अब दर्शकों को तुम्बाड की डरावनी दुनिया को सिनेमाघरों में फिर से अनुभव करने का मौका मिलने जा रहा है। फिल्म 'तुम्बाड' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 
 
फिल्म तुम्बाड के मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी करते हुए 'तुम्बाड' की रि-रिलीज की घोषणा की। यह फिल्म 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में वापसी करेगी। पोस्टर में विनायक राव (सोहम शाह द्वारा निभाया गया किरदार) को अपने छोटे बेटे के साथ हाथ में लालटेन लिए, भयावह रात में आगे बढ़ते हुए दिखाया गया है। 
पोस्टर के साथ मेकर्स ने टैगलाइन दिया है, सिनेमाघरों में 13 सितंबर, 2024 को करें अनुभव। 'तुम्बाड' ने एक काल्पनिक पौराणिक गांव में स्थापित हॉरर कहानी से दर्शकों की खूब प्रशंसा पाई। इस फिल्म का निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया है।
 
बता दें कि 'तुम्बाड' को 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में आठ नॉमिनेशन हासिल हुए थे। फिल्म ने बेस्ट सिनेमेटोग्राफी, बेस्ट आर्ट डायरेक्शन और बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड जीता था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या कपूर खानदान में महिलाओं को एक्टिंग करने पर थी रोक? करिश्मा कपूर ने खोला राज