Publish Date: Fri, 27 Mar 2020 (18:47 IST)
Updated Date: Fri, 27 Mar 2020 (18:49 IST)
दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस ने हर किसी को घर में रहने को मजबूर कर दिया है। भारत में भी इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश को 21 दिनों को लॉकडाउन कर दिया है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इस दौरान अपने घर पर समय बिता रहे हैं, और फैंस को मोटिवेट करने के लिए सोशल मीडिया के जरिए उनसे संवाद कर रहे हैं।
सिंगर सोना महापात्रा ने भी फैंस को पॉजिविटी बनाए रखने के लिए अपने घर पर हुए एक हादसे को शेयर किया। सोना ने ट्वीट करके बताया कि सुबह उनके बाथरूम की फाल्स सीलिंग अचानक गिर गई।
सोना महापात्रा ने कुछ तस्वीरें शेयर करके लिखा, 'हैरानी की बात है। कल कुछ लोग मेरी टाइमलाइन पर टॉक्सिक पॉज़िटिविटी की बात कर रहे थे, मुश्किल समय में सकारात्मक बने रहने का दबाव। सुबह कुछ ऐसा हुआ। किसी लीकेज की वजह से मेरी छत गिर पड़ी। (दुनिया की पहली समस्या, नहीं)।'
एक यूज़र के पूछने पर सोना ने बताया कि वो ठीक हैं। दांतों को ब्रश करके कुछ चेक करने के लिए जैसे ही बाहर आई, यह हादसा हो गया। उन्होंने पूछने वाले का शुक्रिया भी अदा किया।
webdunia
Publish Date: Fri, 27 Mar 2020 (18:47 IST)
Updated Date: Fri, 27 Mar 2020 (18:49 IST)