Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना महापात्रा ने साधा शहनाज गिल पर निशाना, बोलीं- शॉर्टकट के जरिए कमाती है पैसा...

हमें फॉलो करें सोना महापात्रा ने साधा शहनाज गिल पर निशाना, बोलीं- शॉर्टकट के जरिए कमाती है पैसा...

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 27 फ़रवरी 2023 (11:18 IST)
बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बीते दिनों सोना ने मीटू के आरोप में घिरे साजिद खान को सपोर्ट करने पर 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल पर निशाना साधा था। हाल ही में शहनाज ने एक प्रोग्राम के दौरान अजान की आवाज सुन अपना गाना रोक दिया था। उन्हें ऐसा करते देख लोगों ने जमकर तारीफ की थी। हालांकि शहनाज का ऐसा करना सोना महापात्रा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

 
सोना महापात्रा ने शहजान गिल पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया था, ट्विटर पर शहनाज का रिस्पेक्ट वाला एक्ट देख मुझे वो बात याद आ रही है जब उन्होंने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने वाले शख्स साजिद खान का खुलेआम समर्थन किया था। अच्छा होता अगर उन्होंने थोड़ी रिस्पेक्ट उस वक्त अपनी बहनों के लिए भी दिखा दी होती।
 
इस ट्वीट के बाद शहनाज के फैंस द्वारा सोना को काफी ट्रोल किया जाने लगा। अब ट्रोलर्स को जवाब देते हुए सोना ने शहनाज पर एक बार फिर निशाना साध दिया है। सोना का कहना है कि शहनाज शॉर्टकट यूज करके पैसा कमाती हैं।
 
सोना महापात्रा ने ट्वीट किया, डियर ट्रोल्स फिर एक बार जैकलीन जैसी एक और एक्ट्रेस की साइड ले रहे हैं। मैं नहीं जानती की शहनाज का खास टैलेंट क्या है। उन्होंने बस एक रिएलिटी शो ही किया है। मैं उन महिलाओं को जानती हूं जो शॉर्टकट के जरिए अच्छा पैसा कमाती हैं। 
 
फैंस का कहना है कि सोना महापात्रा शहनाज के नाम पर पॉपुलैरिटी हासिल करने की कोशिश कर रही है। बता दें कि शहनाज गिल को 'बिग बॉस 13' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। वह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी है। इसके अलावा शहजान पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉलीवुड के इन सितारों के पास नहीं है भारत की नागरिकता