Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा सपनों का घर, फैंस को दिखाई अपने सी-फेसिंग अपार्टमेंट की झलक

Advertiesment
हमें फॉलो करें sonakshi sinha new house

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 31 मई 2023 (13:04 IST)
sonakshi sinha new house: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज 'दहाड़' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीरीज के जरिए एक्ट्रेस ने डिजिटल डेब्यू किया है। इस सीरीज की सफलता के बाद सोनाक्षी ने मुंबई में अपने सपनों का घर खरीद लिया है। सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की झलक फैंस को दिखाई है।
 
सोनाक्षी सिन्हा का यह नया घर सी-फेसिंग है। तस्वीरों में सोनाक्षी अपने अपार्टमेंट की खिड़की के पास खड़ी नजर आ रही है। उनके पीछे समंदर भी नजर आ रहा है। तस्वीरों में फर्नीचर और दूसरे सामान प्लास्टिक से ढ़का नजर आ रहा है। 
 
तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा घर में अपने नए फर्नीचर को सेट करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'बहुत मुश्किल, पौधों और बर्तनों और रोशनी और गद्दे और प्लेटों और कुशन और कुर्सियों और टेबल, कांटे और चम्मच, सिंक और डिब्बे के साथ सिर घूम रहा है, एक घर बनाना आसान नहीं है।'
 
बता दें कि इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा ने 2021 में बांद्रा में 4बीएचके अपॉर्टमेंट खरीदा था। वहीं जुहू में भी उनका एक अपार्टमेंट है जिसमें उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम रहती हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केके को नहीं पसंद था शादियों में गाना, ठुकराए थे करोड़ों के ऑफर्स