Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल बने पति-पत्नी, शादी के बाद शेयर की खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें

हमें फॉलो करें सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल बने पति-पत्नी, शादी के बाद शेयर की खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 24 जून 2024 (10:28 IST)
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने मुंबई में सोनाक्षी के घर पर स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की। सोनाक्षी और जहीर की शादी में दोनों के परिवारवाले और करीबी दोस्त मौजूद रहे। सिविल मैरिज की सभी कानूनी फॉर्मैलिटीज को पूरा करने के बाद, अब ये आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं। 
 
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में सोनाक्षी और जहीर दोनों ही व्हाइट कलर का आउट‍फिट पहने दिख रहे हैं। जहां सोनाक्षी व्हाइट कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं जहीर इकबाल भी व्हाइट कलर की शेरवानी में जच रहे हैं। 
 
पहली तस्वीर में जहीर सोनाक्षी के हाथ पर किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में कपल मैरिज ड्यूमेंट्स पर साइन करते दिख रहे हैं। साथ में दोनों के परिवारवाले भी नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में जहीर और सोनाक्षी मुस्कुराते हुए पोत देते दिख रहे हैं। 
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, आज से 7 साल पहले (23.6.2017) को हम दोनों ने एक-दूसरे की आंखों में देखा था। प्यार एक खूबसूरत चीज होती है। और हम दोनों ने उसी दिन बस तय कर लिया था कि आज के बाद साथ रहेंगे। 
 
उन्होंने लिखा, हमारे इस प्यार ने बहुत सारी मुश्किलें पार की हैं। हमारे दोनों की ब्लेसिंग्स और दोनों भगवान के आशीर्वाद की बदौलत हम यहां तक आ पाए हैं। हम पति-पत्नी बन चुके हैं। सोनाक्षी और जहीर- 23.06.2024.
 
बता दें कि 23 जून को दिन में शादी के बाद सोनाक्षी और जहीर ने शाम को मुंबई के मशहूर सेलिब्रटी हैंगआउट बास्टियन में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया। रिसेप्शन पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिकरत की। वहीं शादी संपन्न होने के बाद कपल ने मीडिया को मिठाई बांटी और उनका शुक्रिया भी अदा किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्लैक ड्रेस में दिशा पाटनी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज