Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या सोनाक्षी सिन्हा ने 2 साल पहले ही कर ली थी जहीर इकबाल संग सगाई? वायरल हो रही एक्ट्रेस की पुरानी तस्वीर

हमें फॉलो करें क्या सोनाक्षी सिन्हा ने 2 साल पहले ही कर ली थी जहीर इकबाल संग सगाई? वायरल हो रही एक्ट्रेस की पुरानी तस्वीर

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 27 जून 2024 (11:47 IST)
Sonakshi Sinha Engagement : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग रजिस्टर्ड मैरिज कर चुकी हैं। हालांकि दूसरे धर्म में शादी करने की वजह से सोनाक्षी को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। इसी बीच एक रेडिट यूजर ने दावा किया की सोनाक्षी दो साल पहले ही जहीर संग सगाई कर चुकी थीं। 
 
रेडिट यूजर ने सोनाक्षी सिन्हा की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सोनाक्षी वहीं अंगूठी पहने दिख रही हैं, जो उन्होंने शादी के समय पहनी थी। तस्वीर में अभिनेत्री के साथ एक आदमी भी पोज दे रहा है, लेकिन उसे फ्रेम से काट दिया गया है।
 
इस तस्वीर को सोनाक्षी ने 8 मई 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा था, मेरे लिए बहुत बड़ा दिन। मेरा सबसे बड़ा सपना सच हो रहा है.. और मैं इसे आपके साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। विश्वास नहीं हो रहा कि यह इतना आसान था। 
 
हालांकि, उस समय लोगों को लगा था कि यह किसी ज्वेलरी ब्रांड का प्रमोशनल स्टंट है। लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि उन्होंने व जहीर ने दो साल पहले गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी और यह तस्वीर वास्तव में उनकी सगाई की ही थी। 
 
webdunia
बता दें कि जहीर इकबाल के साथ अपनी इंटरकास्ट मैरिज को लेकर सोनाक्षी को काफी ट्रोल किया गया। इसके बाद कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते समय निगेटिव कमेंट से बचने के लिए कमेंट सेक्शन बंद कर दिया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शादी से पहले शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान पटौदी को दिया था यह बेशकीमती तोहफा