Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या आप जानते हैं सोनम कपूर के पहले बॉयफ्रेंड को?

हमें फॉलो करें क्या आप जानते हैं सोनम कपूर के पहले बॉयफ्रेंड को?
खबरों में सबसे आगे फिलहाल सिर्फ सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी है। मुंबई में 7 और 8 मई को शादी के बाद वे दिल्ली में भी रिसेप्शन देंगे। आनंद और सोनम लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कभी अपना रिलेशनशिप ओपन नहीं किया लेकिन आखिरकार शादी तक बात आ ही गई। 
 
डच बॉयफ्रेंड
शादी के पहले सोनम के पहले के रिलेशनशिप का भी खुलासा हो रहा है। सोनम कुछ समय पहले सिमी ग्रेवाल के चैट शो पर पहुंची थीं जहां उन्होंने अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बातें की थी। सोनम ने खुलासा किया कि उनका पहला बॉयफ्रेंड डच (नीदरलैंड्स से) था। उन्होंने बताया कि उसने धोखा दिया था। 

webdunia

 
पता है दिल टूटना क्या होता है
सोनम ने कहा कि विवाहित या रिलेशनशिप वाले पुरुष उनके लिए कभी सही नहीं रहे हैं। सोनम का कहना था कि मुझे दिल का टूटना पता है। मैं इससे गुज़र चुकी हूं। जब मैं उसे डेट कर रही थी और उसकी लाइफ में कोई और ही थी। यह सही नहीं है। तब वो आपको डिज़र्व नहीं करता। शो में सोनम ने यह खुलासा किया कि उन्होंने अपने होने वाले पति के लिए एक गिफ्ट भी संभाल कर रखा है। यह एक कविता है जो उन्होंने 16 वर्ष की उम्र में लिखी थी। 

webdunia

 
पति को देंगी स्पेशल गिफ्ट 
सोनम के मुताबिक मैंने कुछ कविताएं लिखी हैं लेकिन यह एक कविता थी जिसे मैंने 16 साल की उम्र में लिखा था। इसका नाम 'एम्बिशन' (महत्वाकांक्षा) है। मैंने खुद से वादा किया था कि जब भी मुझे वो मिलेगा जिसके साथ मैं रहना चाहती हूं, मैं उसे यह कविता गिफ्ट के तौर पर दूंगी। जिस दिन मैं शादी करूंगी, मैं यह कविता उसे देकर कहूंगी कि यह है वो चीज़ें जैसे मैं अपनी लाइफ में रहना चाहती हूं और उम्मीद है हम इसके लिए मिलकर काम कर सकते हैं। अब आनंद वो लकी बॉय हैं जो सोनम की यह कविता पढ़ पाएंगे। कपूर और आहुजा दोनों की परिवार बहुत खुश हैं और उन्होंने शादी अनाउंस करते हुए मीडिया से अनुरोध किया कि वे इस शादी और परिवार की गोपनीयता को समझे और उसे बरकरार रखें। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर की कामयाबी से सीखेगा बॉलीवुड