Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रेग्नेंसी के शुरुआती 3 महीने सोनम कपूर के लिए थे मुश्किल, बोलीं- सब आपको बस यही कहते हैं कि...

हमें फॉलो करें प्रेग्नेंसी के शुरुआती 3 महीने सोनम कपूर के लिए थे मुश्किल, बोलीं- सब आपको बस यही कहते हैं कि...
, शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (16:11 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। शादी के करीब 4 साल बाद दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। सोनम कपूर 4 महीने की प्रेग्नेंट हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात की है।

 
'वोग इंडिया मैगजीन' को दिए इंटरव्यू में सोनम ने बताया कि उनके लिए शुरुआती तीन महीने मुश्‍किलों भरे रहे हैं। कोई आपकों नहीं बताता कि यह कितना मुश्‍किल है। सब आपको बस यही कहते हैं कि ये कितना बेहतरीन है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह प्रॉपर फूड या व्यायाम करने की कोशिश करने के बजाय खुद को स्वस्थ रखने पर ध्यान दे रही हैं। 
 
सोनम ने कहा, मैं अपनी जिंदगी के नए चैप्टर को लेकर उत्साहित हूं। हमारे यहां होने का कारण है हमारा खुद को बदलना और अपने बेहतर वर्जन बनकर दिखाना। तो यह बदलाव है जिसका इंतजार मैं कर रही हूं। 
 
बता दें कि 21 मार्च को सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घोषणा की थी कि, वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने मैटरनिटी फोटोशूट से कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, 'चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।'
 
सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। आनंद आहूजा लंदन के एक मशहूर बिजनेसमैन हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धोखाधड़ी का आरोप लगाने पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहे अपशब्द, इवेंट मैनेजर ने दर्ज कराया मानहानि का केस