Publish Date: Wed, 27 Oct 2021 (16:48 IST)
Updated Date: Wed, 27 Oct 2021 (16:53 IST)
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं। दोनों की शादी की खबरें भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को जोधपुर में स्पॉट किया गया था। उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे थे कि दोनों अपनी शादी का वेन्यू देखने जोधपुर पहुंचे हैं।
रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह पिछले साल शादी करने वाले थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से पोस्टपोन करना पड़ा। इस साल भी रणवीर और आलिया की शादी की खबरें छाई हुई है। वहीं अब आलिया की मां सोनी राजदान ने दोनों की शादी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में सोनी राजदान ने कहा कि वह खुद नहीं जानती कि दोनों कब शादी करेंगे। उन्होंने कहा, यह तो मुझे भी नहीं पता कि कब होने वाला है। मैं खुद जानकारी की तलाश में हूं।
सोनी राजदान ने कहा, ऐसा होने में थोड़ा समय लगेगा, इसमें अभी वक्त है। ये कब होगा ये मुझे नहीं पता बल्कि आप इसके लिए आलिया के एजेंट से बात कर सकते हैं पर मुझे नहीं लगता कि उसे भी पता होगा।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही साथ में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा आलिया गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर और डॉर्लिंग्स जैसी फिल्मों में दिखेंगी। वहीं रणबीर कपूर शमशेरा और एनिमल जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।