Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनू निगम का सिर मुंडवाने का फतवा... सोनू मुंडवाएंगे सिर!

हमें फॉलो करें सोनू निगम का सिर मुंडवाने का फतवा... सोनू मुंडवाएंगे सिर!
, बुधवार, 19 अप्रैल 2017 (11:28 IST)
सोनू निगम ने अजान को लेकर ट्वीट किया और इसने विवाद का रूप ले लिया। उनसे नाराज होने वालों की संख्या कम नहीं है। 
 
वेस्ट बंगाल माइनोरिटी यूनाइटेड काउंसिल के उपाध्यक्ष सैयद साह अतेफ अली अल कादरी ने एक फतवा जारी किया है कि यदि कोई व्यक्ति सोनू निगम का सिर मुंडवाएगा, फटे जूतों की माला पहनाकर उन्हें पूरे देश में घुमाएगा तो वे उसे दस लाख रुपये का इनाम देंगे। 
 
कादरी ने कहा कि किसी को भी धार्मिक भावनाएं आहत करने का अधिकार नहीं है। कोई मंदिर के खिलाफ भी इस तरह की बात करता तो भी वे ऐसी ही प्रतिक्रिया देते। कादरी ने सोनू को देश के बाहर निकालने की मांग भी की। 
 
सोनू ने इस पर ट्वीट किया कि क्या यह धार्मिक गुंडागर्दी नहीं है। सोनू ने कहा कि वे बुधवार की दोपहर खुद सिर मुंडवाएंगे  और सिर मुंडने वाले को दस लाख रुपये देने के लिए मौलवी को तैयार रहना चाहिए। 
webdunia
सोनू ने दो दिन पहले ट्वीट किया था कि अजान की आवाज से उन्हें रोज जल्दी उठना पड़ता है। इस कारण विवाद खड़ा हो गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैसे हैं विनोद खन्ना? जानिए उनकी तबियत का ताजा हाल...