Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनू निगम के पिता के घर से हुई 72 लाख रुपए की चोरी, पूर्व ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हमें फॉलो करें सोनू निगम के पिता के घर से हुई 72 लाख रुपए की चोरी, पूर्व ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 23 मार्च 2023 (13:17 IST)
बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। सोनू निगम के पिता अगम कुमार के घर से 72 लाख रुपए की चोरी हो गई है। सोनू निगम के पिता के घर चोरी करने का आरोप उनके यहां काम कर चुके ड्राइवर रेहान पर लगा है। पुलिस के अनुसार, सोनू के पिता को अपने पूर्व ड्राइवर रेहान पर चोरी करने का शक था। 

 
सोनू निगम की बहन निकिता ने ड्राइवर के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के अनुसार मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम अंधेरी पश्चिम के ओशिवारा में विंडसर ग्रैंड बिल्डिंग में रहते हैं। यह कथित चोरी 19 मार्च से 20 मार्च के बीच हुई थी।
 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोनू के पिता को अपने पूर्व ड्राइवर रेहान पर शक था इसलिए उसके खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रेहान पर आईपीसी की धारा 380, 454 और 457 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, रेहान ने सिंगर के पिता के यहां करीब आठ महीने काम किया था पर अपने काम में वो अच्छा नहीं था, जिसके कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। 
 
शिकायत में कहा गया है कि अगम कुमार ने चोरी किए गए 72 लाख रुपए लकड़ी की अलमारी में बने डिजिटल लॉकर में रखे थे। रविवार को दोपहर करीब 12 बजे अगम कुमार वर्सोवा इलाके में अपनी बेटी निकिता के घर लंच करने गए और कुछ देर बाद लौटे तो देखा कि उनके घर की अलमारी खुली है और 40 लाख रुपए गायब हैं। उन्होंने तुरंत अपनी बेटी को फोन कर इसकी जानकारी दी।
 
वहीं अगले दिन जब अगम कुमार किसी काम से अपने बेटे के घर गए, तो वापस आने पर लॉकर से 32 लाख रुपए गायब मिले। इस तरह से दो दिन में उनके घर से 72 लाख की चोरी हो गई। अगम कुमार निगम और उनकी बेटी निकिता ने अपनी सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें उनका ड्राइवर रेहान दोनों दिन बैग को अपने फ्लैट की ओर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा था।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऐश्वर्या रजनीकांत के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, नौकरानी और ड्राइवर हुए गिरफ्तार