Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गंभीर बीमारी के जूझ रहे 6 महीने के बच्चे के लिए मसीहा बने सोनू सूद, इलाज के लिए बुलाया मुंबई

हमें फॉलो करें गंभीर बीमारी के जूझ रहे 6 महीने के बच्चे के लिए मसीहा बने सोनू सूद, इलाज के लिए बुलाया मुंबई

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 14 नवंबर 2022 (15:45 IST)
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपने नेम कामों की वजह से फैंस के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है। कोरोनाकाल से शुरू हुआ सोनू सूद के लोगों को मदद करने का सिलसिला अभी भी जारी है। उन्होंने कई लोगों की मदद करके उन्हें नई जिंदगी दी है।

 
अब सोनू सूद 6 महीने के मासूम बच्चे के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। सोनू सूद ने गंभीर बीमारी से जूझ रहे इस बच्चे के इलाज की जिम्मेदारी उठाई है। शिवतल्ला गांव में रहने वाला 6 महीने का मासूम शिवांश गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। बच्चे के चेहरे पर गोल आकार में फोड़े जैसा बड़ा सा मांस है।
 
शिवांश के परिवार के पास उसके इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। बच्चे के माता-पिता उसका इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ऐसे में जब इस बात की जानकारी सोनू सूद को मिली तो उन्हें बच्चे का इलाज करने का जिम्मा उठा लिया। 
 
सोनू सूद ने बच्चे का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'टिकट भेज रहा हूं। शिवांश के इलाज का समय हो गया है। मिलते हैं मुंबई में।'
 
सोनू सूद के इस नेक काम की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस उन्हें रियल हीरो बता रहे हैं। इससे पहले भी सोनू सूद कई लोगों की मदद करके उन्हें नई जिंदगी दे चुके हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म का नाम क्यों रखा 'द वैक्सीन वॉर'? बताई वजह