Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कंगना रनौट और सोनू सूद के बीच 'मणिकर्णिका' के सेट पर जम कर विवाद, छोड़ दी फिल्म!

Advertiesment
सोनू सूद
लंबे समय से कंगना रनौट और सोनू सूद के बीच 'मणिकर्णिका' फिल्म की शूटिंग के दौरान विवाद चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते थे, लेकिन विवाद इतना बढ़ जाएगा किसी ने सोचा नहीं था। 
 
सूत्रों के अनुसार कंगना और सोनू के बीच सेट पर ऐसा महासंग्राम छिड़ गया कि बात सोनू के बर्दाश्त से बाहर हो गई। उन्होंने गुस्से में आकर फिल्म छोड़ दी। कहा जा रहा है कि सोनू के रोल से कंगना कांट-छांट कर रही थी। 
 
पिछले दिनों चर्चा चली थी कि कंगना इस फिल्म का डायरेक्शन संभाल रही हैं। क्लैपर बोर्ड भी बतौर डायरेक्टर उनका नाम देखा गया। निर्देशक बनते ही कंगना ने मनमानी शुरू कर दी। सोनू के दृश्य काट दिए गए इससे सोनू ने फिल्म छोड़ दी। 
कहा जा रहा है कि सोनू महिला निर्देशक के साथ काम करने को तैयार नहीं थे। कंगना का कहना है कि सोनू ने 'मणिकर्णिका' की डेट्स 'सिम्बा' को दे दी और यह फिल्म छोड़ दी। कंगना ने यह भी बताया कि सोनू ने कुछ कुश्ती के सीन लिख लिए थे और वे फिल्म में जोड़ने की जिद कर रहे थे जबकि इस तरह के सीन स्क्रिप्ट का हिस्सा ही नहीं थे। 
 
सोनू वाले दृश्यों को अब फिर से शूट किया जाएगा और निर्माता को इससे नुकसान पहुंचेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्त्री : फिल्म समीक्षा