Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साउथ इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस ने 29 साल की उम्र में मौत को लगाया गले

हमें फॉलो करें साउथ इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस ने 29 साल की उम्र में मौत को लगाया गले
, सोमवार, 19 सितम्बर 2022 (11:00 IST)
Photo - Instagram
साउथ इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। बीते कुछ महीनो में साउथ की कई एक्ट्रेस इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। अब तमिल फिल्म एक्ट्रेस पॉलिन जेसिका उर्फ दीपा की भी महज 29 साल की उम्र में मौत हो गई है। पॉलिन जेसिका ने अपना स्टेज नेम दीपा रखा था। 

 
खबरों के अनुसार साउथ इंडस्ट्री की उभरती हुई इस एक्ट्रेस ने कथित तौर पर अपनी जिंदगी खुद खत्म कर ली। पॉलिन जेसिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उनका पार्थिव शरीर उनके घर के एक कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। वह चेन्नई के एक अपॉर्टमेंट में अकेले रहती थीं।
 
बताया जा रहा है कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पॉलिन की निजी जिंदगी में काफी तनाव था। अदाकारा के माता-पिता उनकी शादी उनकी मर्जी के बगैर करना चाह रहे थे। खबरों के मुताबिक दीपा किसी और से प्यार करती थीं। लेकिन उनका प्यार सफल नहीं हो पा रहा था। 
 
दीपा की यूं अचानक मौत ने पूरी फिल्म स्तब्द है। दीपा के के हाथ कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट्स भी थे। हालांकि इससे पहले ही उन्होंने अपनी जिंदगी कथित तौर पर खत्म कर ली। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'कुबूल है' की एक्ट्रेस निशी सिंह का निधन, जन्मदिन के 2 दिन बाद ली अंतिम सांस