Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी यह साउथ एक्ट्रेस

हमें फॉलो करें रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी यह साउथ एक्ट्रेस
, गुरुवार, 12 दिसंबर 2019 (12:33 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह जल्द ही फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में एक गुजराती की भूमिका निभाते नजर आएंगे। बीते दिनों ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। अब मेकर्स ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम की घोषणा की है।

 
यशराज फिल्म्स ने फिल्म की एक्ट्रेस की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए जानकारी दी है। फिल्म में साउथ एक्ट्रेस शालिनी पांडे रणवीर सिंह के अपोजिट रोल में हैं। इस फिल्म से शालिनी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
यशराज फिल्म्स ने शालिनी को इंट्रोड्यूस किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'शालिनी पांडे रणवीर सिंह की ऑफिशियल हीरोइन हैं। वो फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आएंगी।'

'जयेशभाई जोरदार' में रणवीर के साथ अपने बॉलीवुड डेब्यू के बारे में बात करते हुए शालिनी ने कहा कि 'यशराज फिल्म्स के बैनर के तले कास्ट होने का अवसर वास्तव में किसी भी कलाकार के लिए सपने पूरे होने जैसा है। मैं रणवीर सिंह के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैं काफी खुशकिस्मत हूं कि मुझे रणवीर सिंह संग स्क्रिन शेयर करने का अवसर मिलेगा।

इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह गुजराती छोकरा बने हैं। फिल्म को दिव्यांग ठक्कर ने डायरेक्ट किया है और यश राज स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है।
 
जयेशभाई के किरदार के बारे में बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा था, 'जैसा कि चार्ली चैपलिन ने एक बार कहा था, सही मायने में हंसने के लिए, आपको अपना दर्द सहने में सक्षम होना चाहिए, और इसके साथ खेलना चाहिए। जयेशभाई एक साधारण व्यक्ति, जो एक असाधारण स्थिति में कुछ असाधारण करते हुए समाप्त होता है।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने इस मामले में दी हॉलीवुड फिल्म 'अवेंजर्स एंडगेम' को मात