Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साउथ के दिग्गज एक्टर चलपति राव का निधन, सलमान खान के साथ 'किक' में आए थे नजर

Advertiesment
chalapathi rao
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता चलपति राव का निधन हो गया है। एक्टर का निधन 78 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। वह पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे। 

 
खबरों के अनुसार चलपति राव को उनके घर पर ही हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चलपति राव पिछले काफी समय से अभिनय की दुनिया से दूरी बनाए हुए थे। उन्हें कॉमेडी और खलनायक की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। 
 
अपने करियर में चलपति राव ने करीब 600 फिल्मों में काम किया। उन्होंने साक्षी, ड्राइवर रामुडू और वज्रम जैसी हिट फिल्में दी हैं। वह सलमान खान के साथ फिल्म 'किक' में भी नजर आए थे। 
 
चलपति राव के बेटे रवि बाबू भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुडे हुए हैं। वह एक अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्माता हैं। चलपति राव के निधन से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए