Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

द ट्रेटर्स ट्रेलर लॉन्च पर दिखा स्टार्स का उत्साह, कपूर परिवार, समंथा, शिल्पा शेट्टी ने दिखाया जबरदस्त सपोर्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Prime Video Reality

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 31 मई 2025 (17:39 IST)
प्राइम वीडियो ने 30 मई को मुंबई में अपनी नई रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च किया। इंटरनेशनल हिट रियलिटी सीरीज के इस इंडियन एडैप्टेशन को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। 
 
इस मौके पर होस्ट करण जौहर ने 20 सेलेब्स का जोरदार इंट्रोडक्शन करवाया। इस लिस्ट में अंशुला कपूर, अपूर्वा, आशिष विद्यार्थी, एलनाज नूरूजी, हर्ष गुजराल, जन्नत जुबैर, जानवी गौड़, जैस्मिन भसीन, करण कुंद्रा, लक्ष्मी मंचू, माहिप कपूर, मुकेश छाबड़ा, निकिता लूथर, पुरव झा, रफ्तार, राज कुंद्रा, साहिल सालथिया, सुधांशु पांडे, सूफी मोतीवाला, और उर्फी जावेद जैसे नाम शामिल हैं। 
 
webdunia
ये शो अपने ड्रामे और सस्पेंस की वजह से फैंस में खासा चर्चा में है और लोग इसे देखने के लिए बेताब हैं। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त सराहना मिली है। फैंस और सेलेब्स दोनों ही शो के ड्रामे, अनपेक्षित ट्विस्ट और हाई-स्टेक एनर्जी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 
 
webdunia
लॉन्च के बाद सेलिब्रिटी सपोर्ट की बाढ़ आ गई है, जहां स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया टाइमलाइन पर स्टोरीज़ और पोस्ट शेयर करके इस ट्रेलर लॉन्च को एक बड़ा मोमेंट बना दिया है। इस पार्टी में कपूर परिवार ने खास धमाल मचाया — जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर, शनाया कपूर, संजय कपूर, रिया कपूर और खुशी कपूर सब बड़े जोश में आए, खासकर माहिप कपूर और अंशुला कपूर का समर्थन करने। 
 
webdunia
नीलम कोठारी और भावना पांडे भी माहिप के लिए पूरा साथ देने पहुंचीं। शिल्पा शेट्टी और शमीता शेट्टी ने राज कुंद्रा का समर्थन किया, तो समंथा रूथ प्रभु ने अपनी करीबी दोस्त लक्ष्मी मांचू के लिए हौसला बढ़ाया। अलय गोनी ने जैस्मिन भसीन के लिए जोरदार चीयर किया, वहीं अविका गोर ने भी अपना सपोर्ट दिखाया।
 
webdunia
इतने बड़े सितारों के समर्थन के साथ, द ट्रेटर्स ने खेल शुरू होने से पहले ही दिल जीत लिए हैं और सुर्खियों में बना हुआ है। BBC स्टूडियोज इंडिया प्रोडक्शंस के बैनर तले ऑल3मीडिया इंटरटेयनल के सहयोग से बनी, प्राइम वीडियो लेकर आ रहा है IDTV के BAFTA और एमी अवॉर्ड विनिंग ग्लोबल फॉर्मेट द ट्रेटर्स का इंडियन एडेप्टेशन। यह शो 12 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे