Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या कपिल शर्मा के शो में वापसी करने जा रहे हैं सुनील ग्रोवर? कॉमेडियन ने बताई सच्चाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें क्या कपिल शर्मा के शो में वापसी करने जा रहे हैं सुनील ग्रोवर? कॉमेडियन ने बताई सच्चाई
द कपिल शर्मा शो में हमेशा से दर्शकों को गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर की कमी खलती है। फैंस कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी को इतना मिस कर रहे हैं कि जब भी कहीं से एक हिंट भी मिलती है तो सुनील के शो में वापसी की खबर आने लग जाती है। पिछले दिनों कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने एक ट्वीट किया था। जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि वे कपिल शर्मा शो में वापसी करने वाले हैं।


अब इन खबरों पर सुनील ग्रोवर का रिएक्शन सामने आया है। सुनील ग्रोवर ने कपिल के शो में कमबैक की खबरों को बेबुनियाद और इरिरेटिंग बताया है। 
एक इंटरव्यू के दौरान सुनील ग्रोवर ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों इस तरह के कयास लगा रहे हैं क्योंकि मेरे ट्वीट ने ऐसा कुछ भी हिंट नहीं दिया था। इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। ये नहीं हो रहा है। हां, फैंस ने जरूर मेरे ट्वीट कर कमबैक करने की बात कही थी। लेकिन आप कयासों पर खबर नहीं बना सकते।'
 
webdunia
सुनील ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में कहा कि 'कुछ मजेदार आने वाला है। कुछ दिनों में इसकी घोषणा करूंगा। मैं भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। अभी मैं बस यही कह सकता हूं।'
 
गौरतलब है कि सुनील ने अपने ट्वीट में कहा था कि, सब कुछ मिल जाता है। कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता। इसलिए हमेशा दूसरों के आभारी रहो। यही मूल मंत्र है। और हां, खूब हंसो। बाकी.... मेरे हसबैंड मुझको....।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धर्मेंद्र को पसंद आई पोते करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास', फैंस से की यह अपील