Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कड़ाके की ठंड में बाइक पर दूध बेचने निकले सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- कोई काम छोटा नहीं होता...

Advertiesment
हमें फॉलो करें कड़ाके की ठंड में बाइक पर दूध बेचने निकले सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- कोई काम छोटा नहीं होता...

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 9 जनवरी 2023 (11:44 IST)
मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। सुनील इन दिनों भले ही कोई शो में नजर नहीं आ रहे हो, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं।

 
बीते दिनों सुनील ग्रोवर ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह सड़क किनारे मुंगफली सेकते नजर आ रहे थे। वहीं अब सुनील ने अपनी एक मजेदार तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह दूध बचते नजर आ रहे हैं। कॉमेडियन का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 
 
तस्वीर में सुनील ग्रोवर बाइक पर दूध बेचने के लिए जाते दिखाई दे रहे हैं। बाइक के दोनों साइड दूध के कंटेनर बंधे हुए हैं। ठंड से बचने के लिए सुनील ने सिर पर टोपी पहनी हुई है। उन्होंने स्वेटर भी पहना है। 
 
इस सत्वीर को शेयर करते हुए सुनील ने कैप्शन में लिखा, 'दूध मचाले।' फैंस सुनील ग्रोवर की इस तस्वीर पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दूध मांगोगे तो खीर देंगे... दूध फट गया तो पनीर देंगे।' एक अन्य ने लिखा, 'DGDW डॉक्टर गुलाटी दूध वाले।'
 
बता दें कि सुनील ग्रोवर ने बतौर आरजे अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1995 में दूरदर्शन पर कॉमेडी शो 'फुल टेंशन' से टीवी डेब्यू किया था। सुनील ग्रोवर कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। हाल ही में वह अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'गुडबाय' में नजर आए थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फरहान अख्तर के बारे में 13 मजेदार बातें