Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

10,300 करोड़ रुपए थी संजय कपूर की नेटवर्थ, एक्स हसबैंड की मौत के बाद करिश्मा कपूर को क्या मिलेगा?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sunjay Kapur death

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 16 जून 2025 (13:03 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड बिजनेसमैन संजय कपूर के अचानक निधन से हर कोई शॉक्ड है। लंदन में पोलो मैच के दौरान संजय कपूर के मुंह में मधुमक्खी चली गई थी, जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया। संजय कपूर के पास अमेरिका की नागरिकता थी, ऐसे में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए भारत लाने में देरी हो रही है। 
 
संजय कपूर अपने पीछे अकूत संपत्ति छोड़ गए हैं। संजय ऑटो कंपोनेंट निर्माता सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष थे। वे कई सारी कंपनियां चलाते थे। ब्लूमबर्ग के अनुसार, संजय कपूर की कंपनी का बाजार मूल्य लगभग 31,000 करोड़ रुपये (लगभग 4 बिलियन डॉलर) है। 

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
संजय कपूर के निधन के बाद सवाल उठने लगे हैं कि उनकी संपत्ति से एक्स वाइफ करिश्मा कपूर को क्या मिलेगा। संजय की पहली 1996 में फेमस फैशन डिजाइनर और स्टाइलिश नंदिता महतानी संग हुई थी। दोनों का 2000 में तलाक हो गया था। इसके बाद संजय ने 2003 में फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर संग शादी रचाई। दोनों के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान है। 
 
करिश्मा और संजय कपूर का साल 2016 में तलाक हो गया था। इसके बाद संजय कपूर ने 2017 में प्रिया सचदेव संग तीसरी शादी की थी। प्रिया सचदेव से उनका एक बेटा अजरियास है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि तीनों बच्चों में से इतनी बड़ी कंपनी में कौन उनकी जहग संभालेगा। 
 
webdunia
कहा जा रहा है कि तीनों बच्चों के ही सोना कॉमस्टार में उनकी जगह लेने की उम्मीदें नहीं है। उनमें से कोई भी कंपनी का हिस्सा नहीं है, इसलिए इस समय उनके हाथ में जाने की उम्मीद नहीं है। संजय की बहनें मंदिरा कपूर और सुपर्णा मोटवानी शायद मैनेजमेंट रोल्स निभाएंगी। 
 
करिश्मा और उनके बच्चों को क्या मिलेगा?
फोर्ब्स के अनुसार, संजय कपूर की नेटवर्थ 10300 करोड़ रुपए हैं। कानून के अनुसार संजय के पैसे का मैनेजमेंट उनकी पत्नी प्रिया सचदेव के पास चला जाएगा। संजय ने अपने सभी बच्चों के लिए प्लानिंग की थीं। करिश्मा के साथ अपने बच्चों- समायरा और किआन के लिए, उन्होंने पहले ही 14 करोड़ रुपए के बॉन्ड गिफ्ट में दिए थे। उनके लिए 10-10 लाख रुपए मंथली इनकम भी एंश्योर की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिवीलिंग ड्रेस पर जाह्नवी कपूर ने फ्लॉन्ट किया सिल्वर ब्रालेट, बेड पर दिए सिजलिंग अंदाज में पोज