बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की 12 जून को इंग्लैंड में पोलो मैच खेलते समय हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि संजय के मुंह में गलती से मधुमक्खी चली गई थी, इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया।
संजय की मौत को 6 दिन हो चुके हैं पर उनका पार्थिव शरीर अभी भी परिवार को सौंपा नहीं गया है। संजय कपूर का अंतिम संस्कार भारत में होना है। लेकिन संजय के पास अमेरिकी नागरिकता था इस वजह से पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हो रही है।
करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद संजय कपूर ने मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया सचदेव संग तीसरी शादी रचाई थी। संजय के निधन को लेकर उनकी तीसरी पत्नी का कोई बयान सामने नहीं आया है। वह न तो मीडिया के सामने आ रही हैं और न ही सोशल मीडिया पर कोई बयान जारी किया है।
वहीं अब प्रिया सचदेव का एक पुराना एनिवर्सरी पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। प्रिया ने अपनी एनिवर्सरी पोस्ट में लिखा था, हैप्पी एनिवर्सरी, मेरे हैंडसम पति, आपसे बिना शर्त प्यार... मुझे हमेशा से पता था कि आप दौड़ सकते हैं, लेकिन साथ में हम उड़ते हैं!
उन्होंने लिखा था, आपके साथ, लाइफ हंसी, खुशी, उत्साह, रोमांच और पागलपन से भर गई है! आप मुझे पूरा करते हैं, माई बेटर हाफ... हमेशा मेरे लिए और सबसे जरूरी बात, हमारे लिए वहां रहने के लिए थैंक्यू!
बता दें कि संजय कपूर की पहली शादी 1996 में फेमस फैशन डिजाइनर और स्टाइलिश नंदिता महतानी संग हुई थी। दोनों का 2000 में तलाक हो गया था। इसके बाद संजय ने 2003 में फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर संग शादी रचाई। दोनों के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान है।
करिश्मा और संजय कपूर का साल 2016 में तलाक हो गया था। इसके बाद संजय कपूर ने 2017 में दिल्ली की मॉडल प्रिया सचदेव संग तीसरी शादी की थी। प्रिया की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से प्रिया की एक बेटी हैं। वहीं 2018 में प्रिया और संजय एक बेटे अजरियास के पैरेंट्स बने।