Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 2 April 2025
webdunia

22 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी सनी देओल की 'गदर : एक प्रेम कथा', ट्रेलर हुआ रिलीज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Film Gadar Ek Prem Katha to be released again

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 26 मई 2023 (17:04 IST)
gadar ek prem katha trailer: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। साल 2001 में रिलीज इस फिल्म के पहले पार्ट 'गदर : एक प्रेम कथा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसके बाद से ही फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'गदर 2' में भी सनी देओल तारा सिंह और अमीषा पटेल सकीना के रोल में नजर आने वाली हैं।
 
इसी बीच 'गदर' के मेकर्स ने एक गुडन्यूज फैंस के सशथ शेयर की है। दरअसल, 'गदर : एक प्रेम कथा' फिर से सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही है। सनी देओल ने सोशल अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि 'गदर: एक प्रेम कथा' 9 जून को फिर से 22 साल बाद दर्शकों के सामने होगी। 
 
सनी देओल ने लिखा, वही प्रेम, वही कथा, पर इस बार अलग होगा एहसास। 'गदर : एक प्रेम कथा' दोबारा से सिनेमाघरों में लौट रही है, वह भी 9 जून को। 4K और डॉल्बी एटमॉस साउंड में फिल्म रिलीज होगी। वो भी लिमिटेड पीरियड के लिए।' सनी ने बताया कि इसका ट्रेलर भी जल्द रिलीज होगा।
 
सनी देओल ने 'गदर : एक प्रेम कथा' का 4K में ट्रेलर भी रिलीज किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, '22 साल बाद तारा सिंह और शकीना की प्रेम कथा फिर से आ गई है आप सबके दिलों में अपनी जगह बनाने।'
 
बता दें कि फिल्म 'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ उत्कर्ष शर्मा और लव सिन्हा नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी तारा सिंह और उनकी पत्नी सकीना के इर्द-गिर्द घूमेगी। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आमिर खान की 'फना' को रिलीज हुए 17 साल हुए पूरे, प्यार की एक गहरी कहानी जो आज भी दर्शकों के दिल पर करती है राज