Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान की सिक्योरिटी ने विक्की कौशल को दिया धक्का! भाईजान ने भी किया इग्नोर

हमें फॉलो करें सलमान खान की सिक्योरिटी ने विक्की कौशल को दिया धक्का! भाईजान ने भी किया इग्नोर

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 26 मई 2023 (14:47 IST)
Salman Khan Vicky Kaushal : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस समय आईफा 2023 के लिए आबू धाबी में हैं। इस इवेंट में शामिल होने के लिए सलमान के अलावा कई और बॉलीवुड सेलेब्स भी अबू धाबी पहुंचे हुए हैं। इसी बीच सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में सलमान की सिक्योरिटी कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल को साइड में हटाती दिख रही है।
 
वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की अपनी एक फैन के साथ सेल्फी क्लिक कर रहे हैं। इसी दौरान सलमान की एंट्री होती हैं। सलमान की सिक्योरिटी सभी लोगों को साइट हटाने लगते हैं। एक बॉडीगार्ड विक्की कौशल को भी दूर धकेल देता है। इसके बाद सलमना और विक्की आमने-सामने आते हैं। 
 
विक्की भाईजान से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाते हैं लेकिन सलमान उन्हें इग्नोर कर देते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। इस दौरान विक्की उन्हें कुछ बताने की भी कोशिश करते हैं। सलमान खना का यह रवैया फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। 
 
एक यूजर ने लिखा, 'सलमान ने विक्की को दिखाया इतना एटीट्यूड अच्छा नहीं लगता।' एक अन्य ने लिखा, 'सलमान कितना बुरा है, अतना रूड क्यों?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सलमान की कैटरीना ली है विक्की को अब भुगतना तो पड़ेगा ही।' 
 
बता दें कि सलमान खान जल्द ही 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ दिखेंगी। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान 'टाइगर वर्सेज पठान' में नजर आएंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' ने ब्लॉकबस्टर ओपनिंग का खिताब किया अपने नाम