Publish Date: Fri, 15 Sep 2023 (14:09 IST)
Updated Date: Fri, 15 Sep 2023 (14:11 IST)
Gadar 2 box office collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। हालांकि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की रिलीज के बाद 'गदर 2' की रफ्तार जरूर धीमी हो गई है। लेकिन इससे पहले 'गदर 2' ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।
वहीं अब 'गदर 2' शाहरुख खान की 'पठान' के रिकॉर्ड को तोड़ने के काफी करीब पहुंच चुकी है। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 284.63 करोड़ रुपए, दूसरे हफ्ते 134.47 करोड़, तीसरे हफ्ते 63.35 करोड़, चौथे हफ्ते 27.55 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।
'गदर 2' ने पांचवें हफ्ते 7.28 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 517.28 करोड़ रुपए हो गया है।
भले ही बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' की रफ्तार धीमी हो गई है लेकिन सबसे ज्यादा कमाई करके टॉप पर बैठी शाहरुख की 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब पहुंच गई है। फिल्म 'पठान' 543.4 करोड़ के साथ नंबर 1 पर बनी हुई है। वहीं गदर 2 दूसरे नंबर पर है।
फिल्म 'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा अहम किरदार में हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें