Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

13 साल बाद सनी लियोनी ने पति डेनियल वेबर संग दोबारा रचाई शादी, तीनों बच्चे भी हुए शामिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sunny Leone second marriage

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 4 नवंबर 2024 (15:36 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने बोल्ड लुक को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। पोर्न इंडस्ट्री से बाहर निकलर सनी ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस साल 2011 में डेनियल वेबर संग शादी के बंध में बंधी थीं। कपल के तीन बच्चे भी हैं। 
 
वहीं अब सनी लियोनी ने 13 साल बाद अपने पति डेनियल वेबर संग दोबारा शादी रचाई है। कपल ने 31 अक्टूबर को मालदीव में एक निजी समारोह में शादी की। इस शादी में कपल के तीनों बच्चे निशा, नोआ और अशर शामिल हुए। डेनियल वेबर और सनी लियोनी की दूसरी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
 
तस्वीरों में सनी लियोनी व्हाइट कलर का वेडिंग गाउन पहने नजर आ रही हैं। वहीं डेनियल वेबर व्हाइट कलर के शर्ट पैंट पहने दिख रहे हैं। इस खास मौके पर पूरी फैमिली व्हाइट आउटफिट में ट्वनिंग करती नजर आई। 

webdunia
खबरों के अनुसार सनी और डेनियल अपनी शादी के वादों को काफी समय से दोहराना चाहते थे। लेकिन वे चाहते थे कि उनके बच्चे उम्र के उस पड़ाव पर आ जाए, जहां वे शादी का मतलब समझ सके। कपल ने हॉलीडे के दौरान बच्चों के साथ यह इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी प्लान की। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शरवरी के स्टाइलिश दिवाली लुक्स ने बटोरी सुर्खियां, देखिए तस्वीरें