Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'ब्लॉकबस्टर चोली' के लिए सनी लियोन को मिले 40 लाख रु.

Advertiesment
हमें फॉलो करें 'ब्लॉकबस्टर चोली' के लिए सनी लियोन को मिले 40 लाख रु.
सनी लियोन की फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई हो, लेकिन आइटम सांग के लिए उनकी डिमांड बनी हुई है। 'डोंगरी का राजा' नामक फिल्म के लिए उन्होंने 'ब्लॉकबस्टर चोली' नामक आइटम सांग किया है। इसके बदले में उन्हें 40 लाख रुपये मिले हैं। 
 
निर्माता ने जब इतनी रकम खर्च की है तो उसे सेंसर का भय सताने लगा। सेंसर इन दिनों सख्त है और सनी का नाम सुनते ही उसकी कैंची की धार और तेज हो जाती है। 
 
फिल्म के निर्माता ने सेंसर से कहा कि इस हॉट सांग पर कैंची न चलाई जाए। सेंसर ने मांग मान ली, लेकिन फिल्म को 'केवल वयस्कों के लिए' वाला प्रमाण-पत्र दे दिया, जो निर्माता ने खुशी-खुशी ले लिया। 
 
निर्माता तो खुश हो गया है, लेकिन क्या सनी के फैंस इस गाने को देख कर खुश होंगे। यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोशल मीडिया पर छाए मोदी के जोक्स, पढ़ें लेटेस्ट मजेदार 20 चुटकुले