Publish Date: Sat, 17 Oct 2020 (14:00 IST)
Updated Date: Sat, 17 Oct 2020 (14:06 IST)
सनी लियोनी उस समय घबरा गईं जब भारत में लॉकडाउन की घोषणा हो गई और वे घर में कैद हो गईं। उन्हें यहां पर कोविड-19 से बीमार होने का ज्यादा खतरा नजर आया जबकि उस समय भारत से ज्यादा अमेरिका में इस बीमारी का प्रकोप था। फिर भी सनी का मन अमेरिका जाने के लिए फड़फड़ाने लगा।
किसी तरह जुगाड़ जम गई और ऐन लॉकडाउन में, जब भारत से अमेरिका जाना बहुत मुश्किल था, सनी अपने पति डेनियल वेबर और बच्चों के साथ अमेरिका पहुंच गईं। वहां जाकर उन्हें सुकून का अहसास हुआ जिसकी झलक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से मिलता है। स्विमिंग पुल, गार्डन और घर के उन्होंने फोटो पोस्ट किए जिसमें उनकी खुशी देखते ही बनती है।
अब सब कुछ खुल चुका है। फिल्मों की शूटिंग शुरू हो गई है। अक्षय कुमार जैसे सितारे ने बेलबॉटम फिल्म की शूटिंग पूरी कर डाली है। सलमान खान, आमिर खान जैसे बड़े स्टार्स शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन सनी अब तक भारत नहीं आई हैं।
सवाल यह उठता है कि क्या भारत में अभी भी उन्हें ज्यादा खतरा नजर आ रहा है? क्या उनकी नजर में भारत से ज्यादा सुरक्षित अमेरिका है? या फिर सनी के पास काम ही नहीं है। वैसे भी पिछले कुछ सालों से उनके पास लगातार काम कम होता जा रहा था। अब काम ही नहीं है तो भारत आकर करना क्या है, शायद इसीलिए वे अब तक भारत नहीं लौटी हैं।
webdunia
Publish Date: Sat, 17 Oct 2020 (14:00 IST)
Updated Date: Sat, 17 Oct 2020 (14:06 IST)